हर्ष फायरिंग प्रकरण में 10 आरोपियों की पहचान हो गई है। वीडियो रिकार्डिंग देखने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों को जेल भेज दिया, जबकि तीसरे से पूछताछ चल रही है।
कैराना में ब्लाक कार्यालय के बाहर जमकर हर्ष फायरिंग की गई थी। कुछ लोगों ने लाइसेंसी हथियारों से, तो कुछ ने अवैध हथियारों से फायरिंग की थी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से कैराना निवासी बालक समी की मौत हो गई थी।
मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान का प्रयास शुरू किया। घटना के दौरान हुई वीडियो रिकार्डिंग की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने 10 आरोपियों को पहचान लिया।