फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिखारी ने की इस लड़की की मदद, बदले में मिले 21 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
आपने अक्सर भिखारियों को ये कहते सुना होगा- 'तुम एक पैसा दोगे, वो दस लाख देगा'। इंग्लैंड के लंकाशायर में रहने वाले एक भिखारी को चंद पाउंड की बदौलत हजारों पाउंड मिलेंगे।
विज्ञापन


यहां एक भिखारी ने एक लड़की की 3 पाउंड (लगभग 300 रुपए) देकर मदद की, ताकि वह सुरक्षित अपने घर पहुंच सके। 3 पाउंड के बदले अब इस भिखारी के लिए उस लड़की ने 21,000 पाउंड (लगभग 21 लाख रुपए) जमा कर लिए हैं।

मिस प्रेस्टन ब्यूटी कॉन्टैस्ट की 22 वर्षीय ब्यूटी क्वीन डोमिनिक हैरिसन-बेन्टजेन ने कहा कि जब वह घर जाने लगीं तो उन्हें पता चला कि उनके पास पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन


मिस हैरिसन का बैंक कार्ड भी कहीं खो गया था। उस समय इस भिखारी ने अपने पास बचे आखिरी 3 पाउंड उन्हें दे दिए, ताकि वह रात में सुरक्षित अपने घर जा सके।

(फोटो साभार- मेट्रो)

और लोगों की भी की थी मदद

मिस हैरिसन के अनुसार उन्होंने इस घटना को फेसबुक पर पोस्ट किया। फेसबुक से उन्हें पता चला कि वह अकेली नहीं हैं, जिसकी मदद उस भिखारी ने की है।

लोगों का पर्स उन्हें लौटाने और ठंड से बचने के लिए अपने स्कार्फ देने जैसे उस भिखारी रॉबी के कई पोस्टर मिस हैरिसन को फेसबुक पर देखने को मिले।

मिस हैरिसन ने इसके बाद सोच लिया कि वह उस भिखारी के लिए एक किराए के घर का इंतजाम करेंगी। इसके लिए उन्होंने भिखारी के साथ ही सड़क किनारे 24 घंटे बिताने का फैसला किया।
विज्ञापन

दोस्तों संग मिलकर चलाया कैंपेन

सेंट्रल लंकाशायर यूनिवर्सिटी की इस छात्रा ने कहा कि वह व्यक्ति पिछले सात महीनों से बेघर है। उस व्यक्ति को कोई काम भी नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि उसका कोई पता (एड्रेस) नहीं है।

मिस हैरिसन ने कहा कि वह सिर्फ उस भिखारी को पैसे नहीं देंगी, बल्कि 24 घंटे उसके साथ सकड़ किनारे बिताएंगी, ताकि बेघर होने का दर्द महसूस कर सकें। उन्होंने लोगों से तीन-तीन पाउंड की मदद मांगी थी, जिस तरह से रॉबी ने अपने पास के बचे हुए तीन पाउंड भी दे दिए।

इस तरह से वह रॉबी के लिए एक किराए का घर लेना चाहती हैं, ताकि वह भी सुरक्षित रह सके। अपने दोस्तों के साथ मिलकर चलाए गए कैंपेन से उन्होंने अब तक 21,000 पाउंड से भी अधिक जमा कर लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें