भारत इतना उदार देश है कि यहां पर रेप जैसे गंभीर अपराध को भी माफ कर दिया जाता है। यह शर्म की बात है कि भारत में हर 22वें मिनट में रेप की एक जघन्य घटना को अंजाम दिया जाता है।
बात यहीं खत्म नहीं होती इस कहानी का सबसे बुरा पहलू यह है कि रेप जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले लोग किसी न किसी वजह से आसानी से छूट जाते हैं। कुछ के खिलाफ सबूत कम पड़ जाते हैं, कुछ रिश्वत खिला देते है और कुछ राजनीतिक पहुंच के चलते इस पाप से अपना पिंड छुड़ा लेते हैं। हर बार की तरह यही कमियां ऐसे लोगों को ऐसे काम करने के लिए और मजबूती देती हैं।
हम सभी भारतीयों को जरूरत है कि हम ऐसे घिनौने अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं। अगर आपके नहीं मालूम इस काम को कैसे अंजाम दिया जा सकता है तो आप पहले ये वीडियो देखिए। यह बलात्कारियों के लिए एक अच्छा सबक है।