फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, सिब्बल लड़ेंगे चांदनी चौक से

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी लिस्ट में कांग्रेस ने 58 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।
विज्ञापन


तीसरी लिस्ट में कांग्रेस ने दिल्ली, गुजरात, अरूणाचल प्रदेश, आसाम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

चांदनी चौक से कपिल सिब्बल

कांग्रेस की जारी सूची के मुताबिक दिल्‍ली से पांच सांसदों के टिकट को बरकरार रखा गया है। इसमें से चांदनी चौक से कपिल सिब्बल, उत्‍तर पूर्वी दिल्‍ली से जय प्रकाश अग्रवाल, पूर्वी दिल्‍ली से संदीप दीक्षित, नई दिल्‍ली सीट से अजय माकन और उत्तरी-पश्चिमी दिल्‍ली से कृष्‍णा तीरथ को टिकट दिया है।

अजहरूद्दीन लड़ेगे सवाई माधोपुर से चुनाव

छत्तीसगढ़ के महासमुंद से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को टिकट दिया गया है। उड़ीस के बालासोर से केन्द्रीय मंत्री श्रीकांत जेना को टिकट दिया गया है।

वहीं राजस्‍थान से जयपुर ग्रामीण सीट से सीपी जोशी को, राजस्‍थान के टोंक-सवाई माधोपुर से किक्रेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन को और अजमेर से सचिन पायलट को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन

19 राज्यों के उम्मीदवारों के नाम शामिल

कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर 19 राज्यों के 58 उम्‍मीदवारों के नाम अपनी तीसरी लिस्ट में शामिल किए हैं। पिछली बार मुरादाबाद से सांसद अजहरूद्दीन को कांग्रेस ने टोंक-सवाई माधोपुर से टिकट दिया है। पूरी लिस्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें