भारतीय जनता पार्टी ने केंद में तीसरे मोर्चे की सरकार की संभावना को खारिज कर दिया है। पार्टी ने तीसरे मोर्चे को अतीत बताया और कहा है भारत में अब इसका भविष्य नहीं रह गया है।
मुलायम सिंह यादव के दावों को खोखला बताते हुए पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया कांग्रेस को धोखेबाज और झूठा बता रहे हैं लेकिन सरकार से समर्थन वापस नहीं ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सपा का आरोप है कि कांग्रेस सीबीआई और इनकम टैक्स का दुरुपयोग कर रही है, अगर ऐसा है तो फिर पार्टी सरकार का साथ क्यों नहीं छोड़ रही है?
रविशंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आलोचना करते हुए कहा कि वे दावा कर रहे हैं कि ये सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी लेकिन अब जब तक ये सरकार रहेगी रिफार्म, गवर्नेंस, डेवलेपमेंट और ग्रोथ जैसे मुद्दे बैकसीट पर रहेंगे।