फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM लूटने का ऐसा तरीका, उड़ा देगा होश!

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे बैंकों के एटीएम को भी नहीं छोड़ रहे हैं। बदमाश एटीएम लूटने के नए-नए तरीके भी खोज रहे हैं।
विज्ञापन


आगरा के सैन्य क्षेत्र स्थित विजया बैंक में गुरुवार को हुए डकैतीकांड के 11 घंटे बाद ही बेखौफ बदमाशों ने सिकंदरा हाईवे पर स्टेट बैंक के एटीएम को उखाड़ डाला।

पुलिस की गश्ती टीम ने एटीएम उखाड़ रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनके मंसूबे का पता चला तो पुलिस के होश उड़ गए।
Trending Videos

और ये थी एटीएम लूटने की योजना

आगरा-मथुरा के व्यस्ततम हाइवे पर पंछी पेठा स्टोर के नजदीक स्टेट बैंक का एटीएम है। इस पर कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं रहता है। दो बदमाशों ने एटीएम के केबिन में घुसकर सीसीटीवी कैमरे के तार तोड़ फेंके।

इसके बाद एटीएम में अंधेरा कर लिया। उन्होंने एटीएम मशीन का डायनामिक लॉक तोड़ दिया, फिर भी नगदी नहीं निकाल सके। इसके बाद बदमाशों ने हथौड़े और प्लास की मदद से एटीएम को बेसमेंट से ही उखाड़ना शुरू कर दिया।

बदमाशों की योजना इस एटीएम मशीन को पीछे से गुजर रही रेल लाइन पर डालने की थी, ताकि किसी ट्रेन से टकराकर उसके टुकड़े हो जाएं और वे कैश बटोर ले जाएं।

यदि उनकी योजना सफल हो जाती तो हजारों ट्रेन यात्रियों की जान पर भी बन आती। वाकया गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि तकरीबन दो बजे का है।
विज्ञापन

लगभग उखाड़ चुके थे एटीएम मशीन

पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनकी योजना एटीएम को तोड़ने के बाद उसे पीछे से गुजर रही रेलवे लाइन पर रखने की थी, ताकि किसी ट्रेन से टकराते ही एटीएम के परखच्चे उड़ जाएं। इसके बाद वह नगदी समेट लें।

वह एटीएम मशीन को लगभग उखाड़ चुके थे। इसे बाहर ले जाने की तैयारी चल रही थी। तभी सिकंदरा की गश्ती पुलिस की नजर बदमाशों पर पड़ गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

एसओ ने बताया कि लुटेरों में नगला पदी निवासी सुभाष ठाकुर और नगला लेखराज-मलपुरा निवासी पुष्पेंद्र शामिल हैं। सुभाष जूता फैक्ट्री में काम करता था, जबकि पुष्पेंद्र पढ़ाई कर रहा है।

पूछताछ में बदमाशों ने शाहगंज में यूनियन बैंक के एटीएम को तोड़ने की घटना का भी इकबाल किया है। घटना की जानकारी के बाद बैंक अधिकारियों ने भी एटीएम का मुआयना किया। बताया गया है कि एटीएम में लाखों की नगदी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें