फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोई कानून-व्यवस्था नहीं: सुप्रीम कोर्ट

Fri, 11 Jan 2013 01:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दामिनी गैंगरेप में पुलिस की लापरवाही और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में कानून व्यवस्था पर कड़ी टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में कोई कानून व्यवस्था नहीं है जिससे आम लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई जा सके। कोर्ट ने केंद्र सरकार से लगभग एक माह के अंदर दिल्ली में कानून व्यवस्था पर जवाब तलब किया है।            
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए लड़कियों को सुरक्षित माहौल देने की बात कही है। कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि दिल्ली अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा काले शीशे वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश की अवहेलना करने पर दिल्ली पुलिस अपनी पहले ही किरकिरी करा चुकी है। दामिनी गैंगरेप के बाद कानून व्यवस्था पर सुप्रीम कोर्ट की यह तल्ख टिप्पणी दिल्ली सरकार, पुलिस और केंद्र सरकार की मुश्किलें बढा़ने वाली है। ऐसे में आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें