फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने किशोरी संग की ऐसी वारदात, सुनकर दहल जाएंगे

Wed, 08 Apr 2015 07:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कादरचौक (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत थाना क्षेत्र के गांव ईश्वरीनगला में मंगलवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति ने किशोरी को मारपीट कर जिंदा जला दिया। अधेड़ उसको कासगंज इलाके से खरीदकर लाया था। मगर लड़की ने भागने की कोशिश की थी। इससे वह नाराज था। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजला शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


आरोपी के बड़े भाई समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, गांव ईश्वरीनगला निवासी शिव सिंह (45) पुत्र अमर सिंह राज मिस्त्री का काम करता है। करीब 15 दिन पहले वह कासगंज क्षेत्र से 15 वर्ष की लड़की को 30,000 रुपये में खरीदकर लाया था।

ये सौदा कासगंज के थाना सिकंदपुर वैश्य के गांव तरसी में रह रहे आरोपी के बहनोई ने कराया था। सोमवार की रात लड़की ने शिव सिंह के चंगुल से निकलने की कोशिश की, तो उसने उसे मारा-पीटा।
विज्ञापन


आरोप है कि युवती की भागने की कोशिश की हरकत से शिव सिंह इतना नाराज था कि मंगलवार की सुबह उसने घर में ही किशोरी पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया।

बाद में उसका अधजला शव नदी किनारे ले जाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की। उसी दौरान खबर लगने पर पुलिस वहां पहुंच गई। अधजले शव को कब्जे में लिया। पुलिस को देखकर शिव सिंह भाग गया। पुलिस ने सूचना देने वाले ईश्वरीनगला निवासी पोप सिंह की ओर से शिव सिंह के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लड़की का नाम अनीता बताया जा रहा है। उसके घर-परिवार के बारे में पता नहीं चल सका है। आरोपी के बहन-बहनोई से पूछताछ की जाएगी। मौके से तीन लोगों को पकड़ा था। आरोपी के बड़े भाई रामपाल और रिश्तेदार रामनाथ गिरफ्त में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। एक अन्य का कोई रोल न होने पर उसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

कमलेश कुमार, थाना प्रभारी, उसहैत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें