फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले के बाद असम में और बिगड़े हालात

Thu, 25 Dec 2014 11:27 AM IST
एजेंसी/गुवाहाटी
विज्ञापन
विज्ञापन
असम के सोनितपुर और कोकराझार जिले में एनडीएफबी सोंगबिजीत गुट के उग्रवादियों के कत्लेआम के बाद बुधवार को आदिवासी हिंसक हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने बोडो जाति के लोगों के कई घरों और पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया। उग्र आदिवासियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

इस बीच दोनों जिलों में स्थिति तनावपूर्ण है और सोनितपुर जिले में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी है। उग्रवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। सोनितपुर में 37, कोकराझार में 25 और चिरंग जिले में तीन लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कुछ अन्य जगहों में भी हिंसक घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन


इस घटना के बाद पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने कहा है कि असम सरकार के अनुरोध पर हिंसा प्रभावित जिलों में 5000 अर्धसैनिक बलों को भेजा गया है।
विज्ञापन

मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंसा में हुई मौत पर दुख व्यक्त करते हुए मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता की घोषणा है। वहीं मरने वालों की संख्या अब 72 हो चुकी है।

मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के कड़े कदम उठाने की घोषणा के बावजूद आदिवासियों ने हिंसक विरोध किया। प्रदर्शनकारी तीर-धनुष से लैस थे और वे ढेकाजुली शहर के पुलिस चौकी की ओर बढ़ रहे थे। बार-बार की चेतावनी के बावजूद वे नहीं माने।

इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने सोनितपुर में बोड़ो समुदाय के लोगों के करीब 20 घरों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस महानिरीक्षक एसएन सिंह ने बताया सुदूर गांवों में अभी खोजी अभियान जारी है।

गोगोई ने कहा कि एनडीआरफबी ने बहुत ही बर्बर हमले को अंजाम दिया है, लेकिन न ही राज्य सरकार और न ही केंद्र इनके सामने झुकेगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री गोगोई से फोन पर बात की है।

हमलों की एनआईए करेगी जांच : राजनाथ
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को असम पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को एनडीएफबी(एस) के हमलों की जांच एनआईए से कराने का आश्वासन दिया।

हमले के बाद स्थिति की समीक्षा करने यहां आए राजनाथ ने मुख्यमंत्री और सेना के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद राज्य सरकार के अनुरोध पर यह आश्वासन दिया। उन्होंने इन हमलों को आतंकी घटना करार दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें