फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान ने मांगा दहेज, खाप पंचायत ने किया 'इंसाफ'

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज मांगने पर बालियान खाप ने वर पक्ष के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है। वधू पक्ष की मदद की गुहार पर बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर में शाहपुर के रसूलपुर जाटान में पंचायत हुई।
विज्ञापन


बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने दहेज मांगने के आरोपी सेना में कार्यरत युवक पर दो वर्ष तक शादी नहीं करने का प्रतिबंध लगाया है। साथ ही 81 हजार रुपये का जुर्माना वसूल कर वधू पक्ष को दिलाया गया।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान निवासी बालियान खाप का एक युवक सेना में तैनात है। शामली के गांव कासमपुर निवासी ग्रामीण ने अपनी बेटी का रिश्ता उससे तय किया था। 24 अप्रैल को शादी होनी थी।
विज्ञापन


वधू पक्ष का आरोप है कि तीन अप्रैल को अंगूठी की रस्म होने के बाद वर पक्ष ने कार की डिमांड की। इस पर दोनों पक्षों में खटास हो गई। वधू पक्ष ने इस पर बालियान खाप के चौधरी और भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत को अवगत कराया।

बालियान खाप के मुखिया नरेश टिकैत ने सुनाया फरमान

बृहस्पतिवार को कासमपुर से काफी ग्रामीण रसूलपुर जाटान पहुंचे। वर पक्ष के घर पर पंचायत हुई। चौ. नरेश टिकैत भी पंचायत में पहुंचे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद चौधरी टिकैत ने लड़के पर दो साल तक शादी नहीं करने की पाबंदी लगा दी।

साथ ही वर पक्ष पर 81 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने का भुगतान पंचायत में ही लड़की पक्ष को कराया गया। साथ ही लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष को भी उनका सामान लौटा दिया। पंचायत में पूर्व ग्राम प्रधान सतेंद्र चौधरी, बिजेंद्र बालियान, मनोज, राजकुमार हड़ौली, सुखपाल कासमपुर, चरण सिंह, राज बहादुर, संतोष, नरेश आदि  रहे।

पंचायत ने कहा कि जब रिश्ता टूट गया तो अंगूठी की रस्म का कोई सबूत नहीं बचना चाहिए। पंचायत में ही अंगूठी पहनाने की रस्म को कवरेज करने वाले फोटोग्राफर को बुलवाया गया और मौके पर ही सभी फोटो और वीडियो डिलीट करा दी गई।
विज्ञापन

खाप के लिए शर्म की बात : टिकैत

बालियान खाप के मुखिया नरेश टिकैत ने कहा कि दहेज में कार मांगना और ऐसे रिश्ता टूटना गांव और खाप के लिए शर्म की बात है। खाप के लोग इस मसले के हल को लेकर पंचायत में आए, यह हमारे लिए बड़ी नसीहत है।

खाप हमेशा दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों का विरोध करती आई है। लड़के की शादी पर खाप ने दो साल का प्रतिबंध इसलिए लगाया है, ताकि इस परिवार और लड़के के साथ-साथ अन्य दहेजलोभियों को भी सबक मिल सके।

आरोप निराधार बताए
पंचायत का फैसला मानने वाले लड़के के परिजनों ने लड़की पक्ष के आरोपों को निराधार बताया। इसके बावजूद लड़का पक्ष ने कहा कि उन्हें खाप का फैसला मान्य है। जो पंचायत ने निर्णय सुनाया, उस पर पूरी तरह अमल किया जाएगा।

गांव में ही बेटी देने की इच्छा जताई
पंचायत के सभी निर्णय होने के बाद लड़की के परिजनों ने इसी गांव में बेटी की शादी करने की इच्छा पंचों के समक्ष रखी। लड़की के बाबा ने खाप चौधरी टिकैत से कहा कि उनकी इच्छा है कि बेटी की शादी इसी गांव में 24 अप्रैल को ही हो।

इसके लिए वह पंचायत से लड़का (वर) मांगते हैं। इस पर पंचायत में सन्नाटा पसर गया। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने इसके लिए समय मांगा और परिजनों को योग्य वर तलाश कर बताने का आश्वासन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें