फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की बड़ी भर्ती, 1002 पदों पर होगी नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के अस्पताल में डॉक्टरों की किल्लत दूर होगी। स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञों समेत 1002 डॉक्टरों की भर्ती का जो एक्शन प्लान तैयार किया, उसका पहला लॉट आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


योजना के अनुसार, गैस्ट्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी, रेडियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ईएनटी, ऑथोपैडिक्स के अलावा पांच विशेषज्ञ मनोचिकित्सकों समेत 59 विशेषज्ञ डॉक्टर की भर्ती प्रक्रिया करीब-करीब पूरी हो गई है। मेडिकल निरीक्षण के बाद नियुक्ति पत्र दिया जाने लगा है। एनेस्थीसिया के 74 डॉक्टर समेत 323 विशेष डॉक्टर की नियुक्ति की जानी है।

उपराज्यपाल ने दी मंजूरी

दिल्ली सरकार के अधिकारी बताते हैं कि उपराज्यपाल नजीब जंग से पूरी भर्ती प्रक्रिया की अंतिम स्वीकृति मिली हुई है। रेडियोलॉजी में 17, कान-नाक और गला के 10 तो हड्डी के नौ विशेषज्ञों के ज्वाइन करने से कई अस्पतालों की लंबी कतारें घटेंगी।

कुछ अस्पतालों में कई महीने से खाली मनोचिकित्सकों के पांच पद भरे जा रहे हैं। यही नहीं, बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में सात और न्यूरो सर्जरी में 5 विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

स्‍थायी होंगी नियुक्तियां

दिल्ली सरकार के एक्शन प्लान के अनुसार सरकार के 38 अस्पताल में 6 स्वायत्त या सोसायटी के तहत चलाए जाते हैं। बाकी 32 अस्पतालों में डॉक्टरों के पद खाली हैं। इसके कारण जीबी पंत, एलएनजेपी, जीटीबी, डीडीयू और अंबेडकर अस्पताल समेत तमाम अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतार रहती है।

डॉक्टरों की कमी के चलते कई जगह से मरीजों को वापस भी लौटना पड़ता है। अधिकारी बताते हैं कि विशेषज्ञों के अलावा 679 जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के लिए भी लिखित परीक्षा हो चुकी है। उम्मीद है कि इसी साल इस पद पर एमबीबीएस डॉक्टर्स की नियुक्ति कर ली जाएगी। सभी नियुक्तियां स्थायी होंगी। अभी तक अस्थायी नियुक्ति के कारण तमाम तरह की दिक्कतें विभाग और डॉक्टरों को झेलनी पड़ती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें