राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने उम्मीद जाहिर की है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण उनके जीवनकाल में ही हो जाएगा।
भागवत ने कोलकाता में एक कार्यक्रम में कहा, राम मंदिर बनाने का भव्य लक्ष्य हमारे अपने ही समय में पूरा हो सकता है। संभव है कि हम अपनी आंखों के सामने इस मंदिर को बनते हुए देखें।
भागवत ने कहा, कोई भी यह नहीं कह सकता कि कब और कैसे राम मंदिर का निर्माण होगा लेकिन हमें इसके लिए तैयार और तत्पर रहना होगा।