फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गरमाया बीफ मामला, उस्मानिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बनाया प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में बीफ को लेकर विवाद जब थमता नजर आ रहा था तो हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय में मामला गरमा गया है। विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के एक ग्रुप की ओर से 10 दिसंबर को बीफ फेस्टिवल मनाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


तो वहीं बुधवार को इसके जवाब में उसी दिन दूसरे ग्रुप ने पोर्क (सुअर मांस) फेस्टिवल मनाने की घोषणा की है। इससे टकराव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

उस्मानिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बनाया प्लान

पोर्क फेस्टिवल की योजना बना रहे छात्र ग्रुप के नेता सोलंकी श्रीनिवास ने कहा कि पोर्क को पौष्टिक भोजन माना जाता है तो देश के कुछ समुदायों में सुअर पालन आजीविका के साधन के रूप में किया जाता है।

सोलंकी से यह पूछे जाने पर कि क्या यह आयोजन बीफ फेस्टिवल के जवाब में है तो उन्होंने कहा कि जैसा कि बीफ फेस्टिवल के आयोजक सोचते हैं वैसा कुछ नहीं है। आप अपना भोजन करिए हम अपना भोजन करेंगे।

इससे पहले मंगलवार को बीफ आयोजन का विरोध करते हुए भाजपा के गोशामहल से विधायक राजा सिंह ने यूनिवर्सिटी के वीसी को ज्ञापन देकर कर कहा है कि यदि बीफ आयोजन को अनुमति मिली तो परिसर में गोपूजा को भी अनुमति मिलनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें