फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत बोले, मेरे जीवनकाल में ही बन जाएगा राम मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने उम्मीद जाहिर की है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण उनके जीवनकाल में ही हो जाएगा।
विज्ञापन


भागवत ने कोलकाता में एक कार्यक्रम में कहा, राम मंदिर बनाने का भव्य लक्ष्य हमारे अपने ही समय में पूरा हो सकता है। संभव है कि हम अपनी आंखों के सामने इस मंदिर को बनते हुए देखें।

भागवत ने कहा, कोई भी यह नहीं कह सकता कि कब और कैसे राम मंदिर का निर्माण होगा लेकिन हमें इसके लिए तैयार और तत्पर रहना होगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए तैयार रहने की अपील

उन्होंने भारतीय संस्कृति को ऐसी संस्कृति कहा जो सभी को स्वीकार करने के साथ ही सभी मतों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा, हम विविधता में एकता की बात करते हैं। यही भारतीय संस्कृति है।

भागवत ने कहा कि धर्म में अतिवाद की कोई जगह नहीं है। धर्म हमें इसकी शिक्षा नहीं देता। यह हमें मध्य मार्ग दिखाता है ताकि हर किसी के साथ मिल कर आगे बढ़ सकें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें