फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन होगा CVC और CIC, सरकार ने किए नाम तय

Wed, 03 Jun 2015 08:14 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी कवायद के बाद आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले पैनल ने केंद्रीय सूचना आयुक्त (सीआईसी) और केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी)के नाम तय कर लिए गए हैं। लंबे अरसे से रिक्त पड़े तीन सूचना आयुक्तों और एक सतर्कता आयुक्त के नाम पर भी पैनल की बैठक में सहमति बनी। बैठक में सहमति बनने के बाद नामों की सूची राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पास भेज दी गई है। राष्ट्रपति स्वीडन दौरे से वापस आने के बाद इन नामों की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को पीएम की अध्यक्षता वाले पैनल की बैठक में बतौर सदस्य गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री अरुण जेटली,कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने शिरकत की। करीब डेढ़ घंटे की बैठक के बाद नाम तो तय कर लिए गए, मगर इनका खुलासा नहीं किया गया।

बैठक के बाद खड़गे ने नाम तय हो जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सभी रिक्त पदों पर नामों को लेकर सहमति बन गई है। नामों की सूची राष्ट्रपति को भेज दी गई है और वह ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे। नाम तय करने के लिए बीते 23 मई को हुई पैनल की बैठक में सहमति नहीं बन पाई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन

कितनों ने किया था आवेदन

मालूम हो कि सीआईसी का पद बीते नौ महीने से तो सीवीसी का पद बीते आठ महीने से रिक्त पड़ा हुआ था। सीआईसी के लिए 7 सूचना आयुक्तों सहित 553 हस्तियों ने आवेदन दिए थे। जबकि सीवीसी और सतर्कता आयुक्त पद के लिए पैनल के समक्ष 130 आवेदन आए थे। इन संवैधानिक पदों के अरसे से रिक्त पड़े रहने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित आरटीआई कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर हमला बोला था।

खासतौर से सीआईसी का पद रिक्त होने के कारण केंद्रीय सूचना आयोग के पास 34000 से अधिक आवेदन लंबित हैं। फाइलों के अंबार के कारण प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति सचिवालय, शीर्ष अदालतों और 34 अहम मंत्रालयों के समक्ष सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई नई जानकारी के लिए अब कम से कम दो साल लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें