आगामी 15 जून से बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को पूरे देश में रोमिंग कॉल की सुविधा मुफ्त मिलेगी। केंद्रीय संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की। प्रसाद ने कहा कि 15 जून से पूरे देश में बीएसएनएल की रोमिंग फ्री होगी। उन्होंने कहा कि जुलाई महीने से उपभोक्ता पूर्ण नंबर पोर्टिबिलिटी की सुविधा ले सकेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कॉल ड्रॉप की शिकायत को कम करने के लिए टॉवर लगाने की जरूरत संबंधी बात को फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि कॉल ड्रॉप की शिकायत को कम करने की दिशा में नीति बनाई जा रही है। प्रसाद ने बताया कि वित्त वर्ष 2015-16 में 2500 स्थानों पर नए वाई-फाई लगाए जाएंगे।