फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन पर विकसित देश अपनी जिम्मेदारी निभाएं: मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि अब पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों की जगह नवीकरणीय ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा यह बदलाव इतना आसान नहीं है लेकिन हमें सख्त निर्णय लेना पड़ेगा जिससे की नई ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन


हम कोयले का इस्तेमाल कम करने की कर रहे हैं, जिसके इस्तेमाल करने का परिणाम गरीबों पर दिखाई दे रहा है। लेकिन हमें विकास की भी जरूरत है इसके लिए पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के जगह नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि क्लि एनर्जी के लिए सबको प्रयास करना पड़ेगा।

हम जीवाश्म ऊर्जा पर अपनी निर्भरता को कम कर रहे हैं। सबको सस्ती ऊर्जा मिले इस ओर ध्यान देने की जरूरत हैं और हम इस दिशा में काम करेंगे। मोदी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसी समस्या से निपटने के लिए सभी देशों को साथ मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

कम होगा कॉर्बन उत्सर्जन

नवीकरणीय और स्वच्छा ऊर्जा के इस्तेमाल के लिए एक वैश्विक सहयोग की जरूरत है। हमें विकास की जरूरत है जिसके लिए हमें क्षमता और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ग्रीन क्लाइमेट फंड की जरूरत है जिसके लिए विकसित देश हर साल करीब 100 बिलियन डॉलर (66 अरब रूपये) का सहयोग करें।

मोदी ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि सबको सस्ती और स्वच्छा ऊर्जा मिले। इस दिशा में काम करने की जरूरत है। उन्होंने कॉर्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए कहा कि हम कॉर्बन उत्सर्जन दर करने की कोशिश कर रहे हैं। साल 2030 तक भारत कॉर्बन उत्सर्जन क दर 30 से 35 फीसदी तक कम करने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन

मोदी ने कई नेताओं से की मुलाकात

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित 21वें जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे नरेंद्र मोदी ने इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ होलांद से भी मुलाकात की। दोनों देशों के नेताओं ने इस दौरान सभी देशों के प्रतिनिधियों ने एक अंतरराष्ट्रीय सौर समझौते पर करार किया।

मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं राष्ट्रपति बराक ओबामा का बहुत आभारी हूं, लगातार मिलते रहते हैं और खुल कर बात करते हैं।' गौरतलब है कि इस साल नरेंद्र मोदी और बराक ओबामा की कई बार मुलाकात हो चुकी है और दोनों के बीच कई मुद्दों पर लगातार बात होती रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें