संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में प्रशासनिक सेवा एप्टिट्यूट परीक्षा (सीसैट) को लेकर चरम पर पहुंचे विवाद ने असर दिखाना शुरू कर दिया है।
सीसैट पर चौतरफा छिड़े विवाद के चलते सरकार के अनुरोध को स्वीकार करते हुए यूपीएससी ने आगामी 24 अगस्त को प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा टलना लगभग तय है।
मंगलवार को पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने यूपीएससी को पत्र लिख कर सीसैट विवाद हल होने तक परीक्षा टालने का अनुरोध किया था। सीसैट के खिलाफ हिंदी भाषी छात्र अरसे से आंदोलनरत हैं।