शाम को शादी होनी थी और सुबह होने वाले दूल्हे ने संदेश भेजा कि दहेज में उसे कार और 11 लाख रुपये चाहिए। मनाने के प्रयास हुए पर व्यर्थ। शाम तक वधू पक्ष स्थानीय होटल में इंतजार करता रहा। कोई नहीं पहुंचा। देर शाम होने वाली दूल्हन अपनी मां के साथ थाने पहुंची। मेहंदी लगे हाथों ने शिकायत लिखकर सौंपी।
घटनाक्रम वृंदावन की एक पाश कालोनी का है। यहां दो पड़ोसी परिवारों के युवक-युवती की कालेज में दोस्ती हुई। दोनों ने अपने परिवारों को शादी के लिए मनाया। थोड़े विरोध के बाद दोनों परिवार मान गए। 25 जुलाई को स्थानीय होटल में युवक और युवती की सगाई कर दी गई।