फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया के 2 वीडियो में हुई थी छेड़छाड़: फॉरेंसिक रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू विवाद की मुख्य वजह रहे उन सात वीडियो की फॉरेंसिक रिपोर्ट आ गई जिनमें कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उन सात वीडियो में दो ऐसे वीडियो हैं जिनके साथ छेड़छाड़ की गई।
विज्ञापन


इंडिया टुडे के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन वीडियो को हैदराबाद के फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा था। लैब ने जांच के बाद यह रिपोर्ट अरविंद केजरीवाल को सौंप दी है।

हैदराबाद के ट्रूथ लैब ने सात वीडियो की जांच में पाया कि उनमें से दो ऐसे वीडियो हैं जिनके साथ छेड़छाड़ की गई है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एक बार फिर से सियासी माहौल गर्माने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने करवाई जांच

गौरतबल है कि कुछ दिन पहले जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार से संबंधित कुछ वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था। 9 फरवरी के इस वीडियो में जेएनयू के कुछ छात्र संसद हमले के दोषी अफजल गुरू के मौत की बरसी मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान उन छात्रों ने देश विरोधी नारे भी लगाए।

इस वीडियो के सामने आने के बाद कन्हैया कुमार पर देशद्रोह के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। वीडियो में कन्हैया के साथ कुछ अन्य छात्र भी दिखाई दे रहे थे।

सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो में कुछ छात्र कश्मीर की आजादी की मांग कर रहे थे और भारत के टुकड़े-टुकड़े करने ने नारे भी लगा रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक दो वीडियो को एक साथ मिलाकर एक नया वीडियो तैयार किया गया था। जिसकी लैब जांच में पुष्टि भी हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें