पंजाब के पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमला हुआ है। इस दौरान सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में 1 आतंकी की मौत भी गई है।
गौरतलब है कि तबादले के दो दिन बाद ही गुरदासपुर के एसपी सलविंदर सिंह को उनकी गाड़ी समेत अगवा कर लिया गया था। इस मामले में 4 आरोपी बताए जा रहे थे, जो सेना की वर्दी में थे।
बताते चलें कि एसपी सलविंदर को छोड़ दिया गया, लेकिन गाड़ी व एसपी के गनमैन और कुक को लेकर आतंकीचले गए। बाद में आतंकियों ने गनमैन को घायल अवस्था में गाड़ी से फेंक दिया।
इस हमले के बाद जम्मू-पठानकोट हाइवे पर गश्त तेज कर दी गई है। यह हमला सुबह 4.30 बजे हुआ, इसके बाद इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है। इस हमले में 2 से 4 आतंकियों के शामिल होने की शामिल होने की संभावना है।