फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: आतंकी गतिविधियों की आशंका, अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाक जासूस इजाज से छह दिन की पूछताछ में स्पष्ट हो गया कि आईएसआई के निशाने पर वेस्ट यूपी है।
विज्ञापन


आतंकी गतिविधियों को देखते हुए सोमवार से आईजी आलोक शर्मा ने मेरठ जोन में अलर्ट जारी कर दिया। कप्तानों को निर्देश दिया कि धार्मिक स्थल व कार्यक्रमों पर पुलिस की पैनी नजर रहनी चाहिए। कैंट इलाके में घूमते संदिग्ध लोगों की तलाशी लेकर सख्ती से पूछताछ की जाए।

एसटीएफ ने पाक जासूस इजाज को गिरफ्तार कर सदर बाजार पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने रिमांड पर लिया तो देश की सुरक्षा से जुड़ी कई जांच एजेंसियों ने पूछताछ की।
विज्ञापन


आईजी आलोक शर्मा ने भी जासूस से पूछताछ की थी। जिसमें स्पष्ट हुआ कि जासूस आईएसआई के नापाक मंसूबों को पूरा करने के लिए वेस्ट यूपी में आया था। इजाज ने आर्मी की गोपनीय जानकारी और देश की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान भेजी।
Trending Videos
विज्ञापन

धार्मिक स्थल और कार्यक्रमों पर सतर्कता के निर्देश

आईजी ने सभी कप्तानों को निर्देश दिया कि मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा में आईएसआई द्वारा भेजे गए जासूसों की आतंकी गतिविधियां संचालित हैं।

जिसके मद्देनजर सभी जनपदों में अलर्ट जारी किया गया।

आईजी ने कहा कि आतंकियों के निशाने पर धार्मिक स्थल, कार्यक्रम और पर्यटन स्थल हो सकते हैं। जिन पर पुलिस को चौकसी बरतनी होगी। आतंकियों को शरण देने वालों पर भी नजर रखी जाए। शरण दाताओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। अपने इलाके के संदिग्ध लोगों का वेरिफिकेशन भी जरूर कराएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें