फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों की धमकी, 26 जनवरी को होंगे धमाके

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया सहित दस कैबिनेट और छह राज्य मंत्रियों को इंडियन मुजाहिदीन का धमकी भरा ई-मेल मिला है। ई-मेल में 26 जनवरी को राजस्थान में बड़े धमाके करने की चेतावनी दी गई है। पुलिस इस ई-मेल की सत्यता की जांच कर रही है।
विज्ञापन


राजस्थान में इस वर्ष की शुरुआत में इंडियन मुजाहिदीन के मॉड्यूल का खुलासा किया गया था।

उस समय सामने आया था कि आईएम के आतंकी जयपुर, सीकर सहित कुछ स्थानों पर रेकी कर रहे थे और इनकी इन स्थानों पर बडी कार्रवाई की योजना थी।

अब मंत्रियो के पास धमकी भरे ई मेल आने से राजस्थान पुलिस में हलचल मची हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

आईएम आतंकी का मेल अकाउंट

मंत्रियों के पास ये मेल लिओनाजर्दा नाम के आईएम आतंकी के मेल अकाउंट से आए हैं।

राजस्थान में हाल में छह दिसम्बर के आस-पास भी हाई अलर्ट किया गया था। पुलिस महानिदेशक ओमेन्द्र भारद्वाज के अनुसार इसकी सत्यता जांची जा रही है।

यह लिखा है मेल में
हम इंडियन मुजाहिदीन हैं। आप लोग सावधान रहें। हम आपको बिग बैंग सरप्राइज देने वाले हैं। आप समझ सकते हैं हमारा मकसद क्या है। आप जो कर सकते हो कर लो। खुली चेतावनी देते हैं राजस्थान में कई बम धमाके करेंगे। रोक सकते हो तो रोक लो। हमारे एक्शन की तारीख 26 जनवरी तय है।
नोटिस बाइ आईएम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें