फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काऊ पोस्ट को लेकर भिवंडी में बवाल

Thu, 28 Mar 2013 06:56 PM IST
ठाणे/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट पर कथित तौर पर भड़काऊ पोस्ट डाले जाने से हुए बवाल के बाद पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इस पोस्ट के कारण मुंबई के पड़ोस में स्थित संवेदनशील शहर भिवंडी के कुछ इलाकों में गुस्सा देखने को मिला था।

पुलिस ने बताया कि आफताब हुसैन शेख की शिकायत पर धारा 295 (धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाना) और आईटी कानून की धारा 67ए के तहत मामले दर्ज किए हैं।

इससे पहले तनावग्रस्त भिवंडी और राबोदी में पोस्ट की बात फैल जाने पर गुस्साए लोगों की भीड़ सड़कों पर उतर आई थी। इस क्षेत्र में पहले भी सांप्रदायिक दंगे हो चुके हैं।

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने से लिए सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि गुस्साई भीड़ द्वारा वाहनों पर हमला किया गया और पुलिस की ओर से उन पर लाठीचार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की है। ठाणे पुलिस कमिश्नर केपी रघुवंशी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए शहर का दौरा किया।

हालात को और खराब होने से बचाने के लिए पुलिस दोनों समुदायों के नेताओं का सहयोग ले रही है। साथ ही उसने संयम बनाए रखने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें