भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी में संबोधित किया। उनके भाषण की अहम बातें..
1- भारत ने पड़ोसी देशों से मित्रता की कोशिश की है। पाकिस्तान के साथ दोस्ती करने के लिए द्विपक्षीय वार्ता करना चाहते हैं। लेकिन पाकिस्तान का भी दायित्व है कि दोतरफ़ा बातचीत के लिए माहौल बनाए। संयुक्त राष्ट्र जैसे मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठाने से समस्या कैसे सुलझेगी, इसको लेकर लोगों में संदेह है।
2- विश्व तनाव और संघर्ष के दौर से गुजर रहा है। भविष्य को लेकर अनिश्चितता है। एशिया प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा चिंता का विषय है।
3- आतंकवाद बड़ी समस्या है। सभी देश आतंकवाद से जूझ रहे हैं। पश्चिम एशिया में आतंकवाद बढ़ रहा है। भारत चार दशकों से आतंकवाद से जूझ रहा है।
4- आज भी कई देश अपने क्षेत्र में आतंकवाद को पनाह दे रहे हैं। जब अच्छे और बुरे आतंकवाद की बात होती है तो इससे लड़ने की हमारे इरादों पर सवाल उठते हैं।