हाल ही में बने नए राज्य तेलंगाना में 19 अगस्त को विवादास्पद मगर प्रत्येक घर में होने वाला विस्तृत सर्वे शुरू हो चुका है।
अदालत की मंजूरी मिलने के बाद तेलंगाना के 10 जिलों में यह सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस सर्वे में चार लाख सरकारी कर्मचारी राज्य के करीब 84 लाख लोगों से पूछताछ करेंगे। बीस करोड़ की लागत से होने वाला यह सर्वेक्षण राज्य की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने वाले लोगों की पहचान करने के लिए हो रहा है।