फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हो सकती है तेजपाल की गिरफ्तारी

Fri, 29 Nov 2013 12:31 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकर्मी के यौन शोषण के आरोप में घिरे खोजी पत्रकार तरुण तेजपाल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन


तेजपाल बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे की समय सीमा तक गोवा पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए और उन्होंने शनिवार तक की मोहलत मांगी।

गोवा पुलिस ने मोहलत देने से इनकार करते हुए तेजपाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है। बताया जा रहा है कि कोर्ट से शुक्रवार सुबह उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो सकता है।

पढ़ें:- CCTV में दिखे तेजपाल-युवती, क्या हुआ उस रात?

गिरफ्तारी से बचने के तमाम उपाय खत्म हो जाने के बाद तेजपाल ने हथियार डाल दिए हैं। बृहस्पतिवार को पहले उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर अग्रिम जमानत की अर्जी वापस ले ली।
विज्ञापन


इसके बाद फैक्स भेजकर शुक्रवार को गोवा पुलिस के सामने पेश होने पर हामी भर दी। उनके वकील ने कहा है कि तेजपाल शुक्रवार को गोवा पुलिस के समक्ष पेश होंगे।

पढ़ें:- तरुण तेजपाल का सेक्स कांड अब बड़े पर्दे पर!

इस बीच सीसीटीवी फुटेज में यौन शोषण का सबूत मिलने से भी तेजपाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गोवा पुलिस का दावा है कि तेजपाल पीड़ित पत्रकार को होटल की लिफ्ट में खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि फुटेज में तेजपाल लड़की को लिफ्ट में घसीटते दिख रहे हैं। इसके बाद जब लिफ्ट का दरवाजा खुला तो लड़की तेजी से चलती चलती हुई अपने कपड़े ठीक करते दिख रही है।

पढ़ें:- तहलका से शोमा चौधरी का इस्तीफा

वैसे गिरफ्तारी से बचने के लिए तेजपाल ने बृहस्पतिवार को भी कोशिशें जारी रखीं। वह गोवा पुलिस के सामने पेश नहीं हुए और इसके लिए समन मिलने में हुई देरी का हवाला देते हुए पेश होने के लिए शनिवार तक का समय मांगा।
विज्ञापन


दरअसल तेजपाल पेश होने से पहले दिल्ली हाईकोर्ट में दायर अग्रिम जमानत अर्जी का हश्र देख लेना चाहते थे। हाईकोर्ट इस पर शुक्रवार को फैसला सुनाने वाला था। मगर फैसले से पहले गिरफ्तार किए जाने के स्पष्ट संकेत मिलने के साथ ही तेजपाल ने अपनी अर्जी वापस ले ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें