फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस्ता ने डाला विवादित फोटो, सोशल मीडिया पर निंदा

Sat, 23 Aug 2014 08:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुर्खियों में रहने वाली समाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार विवाद की वजह उनके ट्विटर एकाउंट से ट्वीट किया गया एक फोटो है। तीस्ता ने शुक्रवार दोपहर अपने ट्विटर एकाउंट से एक तस्वीर डाली जिसमें आईएसआईएस का आतंकवादी हाथ में सुदर्शन चक्र लिए है। हिंदू मान्यताओं के आधार पर सुदर्शन चक्र हिंदू देवता इंद्र का शस्त्र है। साथ ही फोटो मे हिंदू देवी काली के चेहरे पर आईएसआईएस के आंतकवादी के चेहरे को लगाया गया है।
विज्ञापन


कुछ ही समय में यह फोटो पूरे सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस तस्वीर को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर तीस्ता की जमकर आलोचना की है। लोगों ने फोटो के खिलाफ विरोध किया और इसे तुरंत डिलीट करने की मांग की। साथ ही लोगों ने तीस्ता को गिरफ्तार करने को भी कहा है। हालांकि कड़ी आलोचना के बाद तीस्ता ने ट्विटर से यह फोटो हटा दिया। और इसके लिए लोगों से मांफी भी मांगी है।

लोगों ने तीस्ता सीतलवाड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। लोगों का आरोप है कि तीस्ता का पोस्ट किया यह फोटो हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला है। लोगों ने मांग की है कि तीस्ता को सजा जरूर दी जाए। तीस्ता सीतलवाड़ एक सामाजसेवी होने के साथ एक पत्रकार भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें