फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से रेप, आरोपियों में एक महज 13 साल का

Sun, 17 Feb 2013 02:11 PM IST
बालैनी (बागपत)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में छह साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या लोग भूले भी नहीं थे कि शनिवार को बालैनी में कक्षा छह की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। नामजद दो आरोपियों में एक की उम्र महज 13 साल है।
विज्ञापन


बालैनी क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे कक्षा छह की बच्ची सोने के लिए घर से दादी के पास घेर में जा रही थी।

रास्ते में गांव के ही ही प्रमोद (19) और अंकित (13) उसे उठाकर ईख के खेत में ले गए और उसके साथ गैंगरेप कर फरार हो गए।

किशोरी ने घर जाकर परिवारवालों को घटना के बारे में बताया। शुक्रवार की रात में ही उसके पिता ने दोनों के खिलाफ बालैनी थाना में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें