फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिसा: बलात्कार के प्रयास में शिक्षक गिरफ्तार

Sun, 13 Jan 2013 07:48 PM IST
बरहामपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिसा के गंजाम जिले में एक शिक्षक को 14 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में शहर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज एके मिश्रा ने बताया कि कांधामाला जिले के किरीमा गांव के रहने वाले शिक्षक जुगल किशोर ने राउरकेला के आवासीय स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस बालिका के साथ दुराचार का प्रयास किया।
विज्ञापन


बालिका को उसके अभिभावकों ने बृहस्पतिवार को इस शिक्षक के साथ राउरकेला के लिए भेजा था पर वह उसे लेकर बरहामपुर के एक होटल में आ गया। यहां उसने इस बालिका के साथ बलात्कार की कोशिश की तो उसने शोर मचा दिया जिस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर बालिका को उसके अभिभावकों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें