फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख घूस देने पर टीडीपी विधायक को हुई जेल

Tue, 02 Jun 2015 01:31 AM IST
एजेंसी/ हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 तेलंगाना विधान परिषद चुनाव में अपनी पार्टी के पक्ष में वोट करने के लिए मनोनीत विधायक को 50 लाख घूस देते गिरफ्तार तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के विधायक रेवांत रेड्डी को कोर्ट ने सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


हालांकि कोर्ट ने रेड्डी को विधान परिषद चुनाव में वोट देने की अनुमति दे दी। वहीं टीडीपी इसे पूरे प्रकरण को पार्टी के खिलाफ गहरी साजिश मान रही है।

मनोनीत विधायक एल्विस स्टीफेंसन की शिकायत पर जाल बिछाकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने टीडीपी विधायक रेड्डी एवं अन्य दो बी सेबस्टियन हैरी और उदय सिम्हा को रविवार की रात हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

पांच करोड़ की डील की थी

सोमवार सुबह उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। एसीबी के डीजी एके खान के मुताबिक विधान परिषद चुनाव में पार्टी के पक्ष में वोट देने के लिए रेड्डी और उनके सहयोगी ने स्टीफेंसन से पांच करोड़ की डील की थी। रेड्डी एडवांस के तौर पर स्टीफेंसन के आवास पर 50 लाख घूस दे रहे थे, एसीबी ने इसी दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया।

प्रारंभिक जांच के बाद रेड्डी और उनके दोनों सहयोगियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 12 और आईपीसी की धारा 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी एम जेरुसलम को भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। रेड्डी और स्टीफेंसन के बीच बातचीत के अंश एक न्यूज चैनल पर भी प्रसारित हुआ, जिसमें रेड्डी चार और आधा करोड़ कहते दिख रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें