यूपी में ‘लव जेहाद’ पर छिड़ी सियासत के बीच झारखंड में तारा सहदेव का हाई प्रोफाइल मामला सामने आने से राजनीति गर्मा गई है।
राष्ट्रीय रायफल शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता रही तारा सहदेव ने आरोप लगाया है कि उसके साथ धोखाधड़ी कर शादी की गई और शादी के बाद उसके पति ने उसे जबरन इस्लाम कबूल कराने की कोशिश भी की। विरोध करने पर पति ने न केवल उसे मारा-पीटा, बल्कि कुत्ते से भी कटवाया।
सहदेव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति ने शादी से पहले खुद को हिंदू बताया था। उसने जून महीने में रंजीत कोहली नाम के व्यक्ति से शादी की थी और विवाह हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था।