फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के साथ सीमा विवाद पर बातचीत अंतिम चरण में

Mon, 01 Oct 2012 07:56 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सोमवार को कहा कि चीन के साथ सीमा विवाद पर बातचीत अंतिम चरण में है। एंटनी के अनुसार सभी इस तथ्य से वाकिफ हैं कि कई दौर की बातचीत के बाद भी सीमा विवाद अनसुलझा है। निश्चित रूप से यह अपने अंतिम चरण में है। हालांकि उन्होंने बातचीत की प्रगति को लेकर कोई खुलासा नहीं किया। दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधि इस मुद्दे को लेकर अब तक दिल्ली और बीजिंग में 15 बार बातचीत कर चुके हैं।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री भारत-चीन युद्ध के 50 साल पूरा होने पर संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। सीमा विवाद का हल निकालने की प्रक्रिया में विभिन्न पक्षों की सहभागिता को रेखांकित करते हुए एंटनी ने कहा कि बॉर्डर पर व्यापक तनाव को टालने के लिए सीमा विवाद का लंबित हल महत्वपूर्ण है। ऐसा सरकारी तंत्र और सीमा प्रबंधन प्रणाली के जरिए होना चाहिए,जिसमें सेनाएं, विदेश मंत्रालय और अन्य संबंधित पक्ष शामिल हों।

हाल ही में थलसेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने देश को भरोसा दिलाया था कि भारत 1962 जैसी किसी भी घटना का सामना करने के लिए तैयार है। पूर्व सैन्य कर्मियों के लिए काफी समय से लंबित वन रैंक वन पेंशन के बारे में एंटनी ने कहा कि सरकार को उनकी मांगों से सहानुभूति है और यह प्रक्रिया में है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने टेट्रा ट्रक खरीद मामले में समुचित जांच का विश्वास भी दिलाया। तमिलनाडु में एलटीटीई की बढ़ती सक्रियता पर उन्होंने कहा कि हम हालात पर नजर रख रहे हैं। इससे पहले एंटनी ने डिफेंस अकाउंट्स डिपार्टमेंट से पेंशन वितरण प्रणाली को अधिक कारगर बनाने के लिए भी कहा। कार्यक्रम में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विनोद राय भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें