फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीके सिंह की जेड प्लस सुरक्षा वापस ली जाएगी

Thu, 27 Dec 2012 12:08 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह से जेड प्लस सुरक्षा वापस ली जाएगी। यह फैसला गृह मंत्रालय ने बुधवार को किया। जनरल सिंह दिल्ली कैंटोनमेंट के सरकारी आवास में रहते हैं, जो जेड प्लस सुरक्षा के भीतर आता है।
विज्ञापन


जनरल सिंह को यह सुविधा सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने के लिए दी गई थी, जो 30 नवंबर को पूरा हो गया। सरकार और सेना मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक पूर्व सेनाध्यक्ष से जेड प्लस सुरक्षा वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि वह इस आवास में छह महीने तक रह सकते हैं।

गौरतलब है कि जनरल सिंह दिल्ली में सामूहिक बलात्कार के खिलाफ चल रहे आंदोलन में शामिल हुए थे। उन पर सवाल उठ रहा था कि वह सरकारी आवास में रहकर सामाजिक कार्यकर्ता जैसा व्यवहार कर रहे हैं। हालांकि जनरल सिंह के नजदीकी सूत्रों ने कहा कि वह केवल सामाजिक मुद्दों पर काम कर रहे हैं। उनकी कोई राजनीतिक मंशा नहीं है।
विज्ञापन


जनरल सिंह की तरफ से कहा गया कि जेड प्लस सुरक्षा तो विपक्ष के नेताओं को भी मिली है। इसका मतलब तो यह हुआ कि उन्हें किसी मुद्दे पर बात करने का हक नहीं है। बाबा रामदेव के सथ जनरल सिंह पर दिल्ली पुलिस ने भीड़ को उकसाने के लिए एफआईआर दर्ज किया है। गौरतलब है कि रविवार को जनरल सिंह और बाबा रामदेव चलती बस में गैंग रेप के खिलाफ प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें