फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया ने एक बार फिर कहा, वाह ताज वाह!

Mon, 01 Jul 2013 03:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहां और मुमताज की मोहब्बत की निशानी को लेकर दुनिया कितनी दीवानी है, इसकी और एक बानगी हमारे सामने है। विश्वभर के ट्रैवलरों ने ताजमहल को दुनिया के शीर्ष तीन लैंडमार्क में शुमार किया है।
विज्ञापन


ट्रिपएडवाइजर्स 2013 ट्रैवलर्स चॉइस अट्रैक्शन अवॉर्ड्स के मुताबिक ताजमहल को शीर्ष 25 ऐतिहासिक स्थलों में तीसरा पायदान दिया गया है।

शीर्ष दो पायदान पर पेरू का माचु पिचू और कम्बोडिया का अंगकोर वाट रहे हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा, 'ट्रैवलर्स चॉइस अट्रैक्शन अवॉर्ड्स के विजेताओं का फैसला इन डेस्टिनेशन की ट्रैवलरों के जरिए हुई समीक्षा के आधार पर किया गया है।'

दुनिया के सात नए अजूबों में शामिल ताजमहल को उसकी गजब की स्थापत्य कला और खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

1983 में इसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया गया। हर साल 20 से 40 लाख लोग ताजमहल के दीदार के लिए पहुंचते हैं, जिनमें से 2 लाख विदेशी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजमहल के अलावा जॉर्डन की पेट्रा वर्ल्ड हेरिटेज साइट और कम्बोडिया के बेयॉन टैम्पल को भी इस खास फेहरस्ति में जगह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें