फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दागी मंत्री खुर्शीद को मिला प्रमोशन: रामगोपाल

Sun, 28 Oct 2012 11:58 PM IST
बरेली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा है कि यूपीए सरकार ने केंद्रीय कैबिनेट में रविवार को फेरबदल का दिखावा करके भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त मंत्री तक का प्रमोशन कर दिया है। इस फेरबदल से सरकार के चेहरे से पर्दा हट गया है। यादव ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि यूपीए सरकार ने इस फेरबदल में सलमान खुर्शीद जैसे मंत्री को भी प्रमोशन दे दिया है, जो सरकारी धन हड़पने के आरोपी हैं। इससे इस सरकार की मंशा जाहिर हो गई है।
विज्ञापन


यह फेरबदल करते वक्त यूपीए सरकार ने यूपी की अनदेखी भी की है। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस का वजूद खत्म हो रहा है, मगर वहां से ही ज्यादा मंत्री बनाए गए हैं। कोयला मंत्री समेत कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, मगर मंत्रिमंडल से उन्हें नहीं हटाया गया। उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट पर लगे आरोपों की जांच के लिए कई कमेटियां बनाई गई हैं। जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी।

साथ ही यादव ने कहा कि अगले महीने दिवाली पर 145 पीसीएस अधिकारियों के आईएएस बनने का रास्ता साफ कर दिया जाएगा। इसके साथ 68 पीपीएस अधिकारियों को भी आईपीएस बना दिया जाएगा। इससे आईएएस और आईपीएस अफसरों की मनमानी कम होगी। साथ ही इन दोनों संवर्ग में अफसरों की कमी भी दूर होगी।
विज्ञापन


प्रदेश में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं पर उनका कहना था कि यह दो दलों की साजिश है। सभी स्थानों पर शरारती तत्व चिन्हित कर लिए गए हैं। इन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा।

कैबिनेट फेरबदल बेकार की कवायद : भाजपा
नई दिल्ली। भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कैबिनेट में रविवार को किए गए फेरबदल को बेकार की कवायद करार देते हुए कहा है कि इससे कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार को कोई फायदा नहीं होगा। भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जमीन पर खड़ी है। कैबिनेट में किए गए इस फेरबदल से उसके नेतृत्व वाली यूपीए सरकार को कोई फायदा होने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट फेरबदल में चौंकाने वाली बात कुछ भी नहीं है। इससे पहले शनिवार को भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थन वापस लेने के बाद सरकार ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। इसलिए प्रधानमंत्री को अपनी मंत्रिपरिषद में फेरबदल के बजाय फिर से जनादेश हासिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें