स्विट्जरलैंड की सरकार ने कर से जुड़े मामलों में सूचनाओं को स्वत: साझा करने को लेकर काम शुरू कर दिया है। कड़े बैंकिंग गोपनीयता कानून के बावजूद वह इस माह कर सूचनाओं के आदान-प्रदान पर नए प्रस्ताव को लेकर सहमत हो गया।
स्विस फेडरल काउंसिल ने बुधवार को इस संबंध में मसौदा प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी। नए प्रस्ताव के मुताबिक स्विट्जरलैंड कर सूचनाओं के आदान-प्रदान पर नए वैश्विक मानकों का पालन करेगा।