फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के साथ 'कर सहयोग' के क्षेत्र में हुई अहम प्रगति: स्विस सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाधन के विरुद्ध चल रही लड़ाई के बीच स्विटजरलैंड की सरकार ने कहा है कि भारत के साथ कर मामले में सहयोग में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। दोनों देशों के अधिकारी भी नियमित रूप से एक-दूसरे के संपर्क में हैं।
विज्ञापन


भारत और स्विटजरलैंड कर मामलों में साझा प्रशासनिक सहयोग पर साथ-साथ काम कर रहे हैं और दोनों पक्षों ने इस सहयोग को बढ़ाने की इच्छा जताई है। स्विटजरलैंड की सरकार ने कहा है कि साल 2014 से विभिन्न स्तरों पर नियमित रूप से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन

कर मामलों पर सहयोग बढ़ाने की जताई इच्छा

अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और कर मामलों की अपनी नवीनतम रिपोर्ट में स्विटजरलैंड ने कहा है कि बातचीत की बदौलत दोनों देशों की आपसी समझ भी बेहतर हुई है।

फ्रांस के स्विस फेडरल डिपार्टमेंट द्वारा तैयार इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कर मामलों में भारत चार अहम साझेदारों में से एक है। अन्य देशों में अमेरिका, फ्रांस और इटली शामिल हैं। इस रिपोर्ट को स्विस फेडेरल काउंसिल ने 27 जनवरी को अपनी मंजूरी दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें