गंदगी की समस्या से परेशान रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेल यात्रा के दौरान किसी भी ट्रेन के टॉयलेट में यात्रियों को गंदगी नजर आती है तो वे इसकी शिकायत मात्र एक एसएमएस के जरिए कर सकते हैं।
रेलवे ने टॉयलेट और स्टेशन परिसर में मौजूद गंदगी को दूर करने के 58888 नंबर जारी किया है। यात्री अब आसानी से इस नंबर पर मात्र एक एसएमएस भेजकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
रेलवे ने इस नंबर को सोमवार को जारी किया है। फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यात्री के मैसेज करते ही उस एरिया के सफाई कर्मचारी को एलर्ट चला जाएगा और सफाई कर्मचारी वहां पहुंचकर सफाई करेगा।