उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद-मिर्जापुर हाइवे पर गुरुवार सुबह एक संदिग्ध प्लास्टिक बैग मिलने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने हाइवे पर आवाजाही पर रोक लगा दी।
पुलिस ने संदिग्ध वस्तु की पड़ताल के लिए डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया था। जांच करने पर वह संदिग्ध सामान बम निकला।
मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने बम को निष्क्रिय कर दिया है। हाइवे पर बम मिलने की वजह से स्थानीय पुलिस भी सकते में है कि आखिर यह किसका काम हो सकता है।