फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी जीती तो जेटली नहीं सुषमा होंगी उप प्रधानमंत्री!

Thu, 27 Mar 2014 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के पर्यटन मंत्री सुरेंद्र पटवा ने यह कह भाजपा में कइयों को चौंका दिया है कि अगर पार्टी सत्ता में आई तो सुषमा स्वराज उप प्रधान मंत्री बन सकती हैं।
विज्ञापन


पटवा ने यह बयान रायसेन जिले में पार्टी की एक बैठक में दिया और सुषमा खुद इसमें मौजूद थीं। इससे पहले रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज की एक चुनावी रैली में भी उन्होंने यह टिप्पणी की थी।

सुषमा उसमें भी मौजूद थीं और भीड़ ने तालियों और नारों से इसका समर्थन किया था।
विज्ञापन

पहले जेटली का उछला था नाम

सुरेंद्र पटवा मध्यप्रदेश की भोजपुर विधानसभा सीट की नुमांइदगी करते हैं। यह सीट विदिशा लोक सभा क्षेत्र के तहत आती है और सुषमा यहां से 2009 के बाद दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं।

सुषमा को संभावित उप प्रधानमंत्री के तौर पर पेश करते हुए पटवा ने कहा कि वह इस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाओं का इजहार कर रहे हैं। यह वही क्षेत्र है जिसने अटल बिहारी वाजपेयी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे दिग्गजों को चुन कर संसद और विधानसभा में पहुंचाया है। पटवा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा के भतीजे हैं और मुख्यमंत्री चौहान के नजदीकी सहयोगी माने जाते हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी अमृतसर में कह चुके हैं कि भाजपा के दिग्गज अरुण जेटली को अगला उप प्रधानमंत्री होना चाहिए। लेकिन जेटली ने इसे खास तवज्जो नहीं दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें