फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब ट्विटर पर भिड़े सुषमा और उमर

Sat, 10 Aug 2013 05:22 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में ईद की नमाज के बाद दंगा भड़क उठा और इस हिंसा में एक युवक की मौत हो गई जबकि 60 से ज्यादा जख्मी हो गए। हिंसक घटनाओं के बाद भाजपा नेता सुषमा स्वराज और प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ट्विटर पर ही भिड़ गए।
विज्ञापन


सुषमा स्वराज और उमर अब्दुल्ला के बीच ट्विटर पर बातचीत के अंश :

पढ़ें, दंगे की आग में झुलसा किश्तवाड़, युवक मरा

सुषमा: मैंने किश्तवाड़ के लोगों से पूछताछ की है। कई घायल हुए हैं। घर और दुकानें जलाईं गईं हैं। कृपया तत्काल कुछ करें।
उमर: घायल और नुकसान दोनों ओर से हुआ है। हालात में तेजी से सुधार हो रहा है। पर्याप्त फोर्स भेजी गई है।

सुषमा: मैं किसी एक पक्ष की ओर से नहीं कह रही हूं। प्रत्येक घायल होने वाला व्यक्ति हिंदुस्तानी है।
उमर: मेरा भी यही कहना है लेकिन किश्तवाड़ में झूठ के सहारे लोगों में जुनून और फूट डालने के लिए उत्तेजित किया जा रहा है।

सुषमा: कृपया आप वहां कुछ ज्यादा फोर्स भेजने की व्यवस्था करें।
उमर: यथार्थवादी आंकलन के लिए आप उत्तरी सेना कमांड या डीजीपी (किश्तवाड़ में हैं) से बात कर सकती हैं।

सुषमा: मैं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री को दरकिनार नहीं करूंगी। क्योंकि यह राज्य का अंदरूनी मामला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें