फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को पाक जाएंगी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अफगानिस्तान के मुद्दे पर होने वाली एक अहम बैठक में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को पाकिस्तान के लिए रवाना होंगी। इस दो दिवसीय बैठक को 'हार्ट ऑफ एशिया' नाम दिया गया है जिसमें मध्य एशियाई देशों के मुद्दों पर चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


विकास के ट्वीट के मुताबिक यह दो दिवसीय बैठक है जिसका आयोजन पाकिस्तान के इस्लामाबाद में किया जाएगा। यह बैठक आगामी 9 से 10 दिसंबर तक चलेगी जिसमें सुषमा स्वराज भारत का नेतृत्व करेंगी। विदेश मंत्रालय की ओर से यह जानकारी रविवार को बैंकाक में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एनएसए स्तर की मीटिंग के अगले दिन दी गई।
EAM @SushmaSwaraj to lead Indian delegation for Heart of Asia 5th Ministerial Meeting on Afghanistan on December 9 in Islamabad— Vikas Swarup (@MEAIndia) December 7, 2015
विज्ञापन


विज्ञापन

एनएसए स्तर की हो चुकी है मीटिंग

इससे पहले रविवार को भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैकॉक में बैठक हुई जिसमें दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर बात हुई थी। इस मीटिंग के बारे में भी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी थी।

गौरतलब है कि हाल ही में पेरिस में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक अनौपचारिक बातचीत हुई थी। ऐसा माना जा रहा है कि इसी मुलाकात के बाद दोनों देशों ने बातचीत जारी रखने का फैसला लिया।

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते महीनों से गतिरोध का शिकार है। आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर पहले ही दोनों देशों के बीच बैठक की सहमति बनी थी लेकिन किन्हीं कारणों से वह रद्द हो गई थी। लेकिन बैंकाक में हुई मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार आने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें