फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवाम भी चाहती है कि भाजपा सत्ता में आए: सुषमा

Mon, 29 Jul 2013 05:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने संकेत दिए हैं कि लोकसभा चुनाव समय से पहले भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


सुषमा ने कहा, 'मिशन 2014, मिशन 2013 भी हो सकता है। अवाम भी चाहती है कि भाजपा सत्ता में आए।'

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में सुषमा ने कहा, 'हम लोगों का जन्म 1947 के बाद हुआ, इसलिए हमने आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी थी, लेकिन कांग्रेस सरकार से मुक्ति के लिए अब लड़ने का वक्त आ गया है।'

पढ़ें, भाजपा को अब दल बदलुओं से भी परहेज नहीं

सुषमा ने कहा, 'देश की जनता बस इसका इंतजार कर रही है कि यूपीए सरकार कैसे अपनी असफलता से खुद गिर जाएगी। हर कोई जानता है कि यूपीए सरकार को अगला मौका नहीं मिलने वाला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा, 'क्या आपको लगता है कि सरकार बच सकती है?'

पढ़ें, आंतरिक कलह से परेशान है भाजपा

सुषमा ने एक बार फिर कहा कि भाजपा ही कांग्रेस का विकल्प है। यदि भाजपा की अगुवाई में केंद्र में राजग की सरकार बनती है तो पार्टी महिलाओं के कल्याण के लिए कई कदम उठाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें