फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से रेप करने वाले को मिले फांसी: सुषमा

Sat, 20 Apr 2013 08:31 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से आहत भाजपा की नेता सुषमा स्वराज ने ऐसे मामलों के आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


घटना पर गहरी व्यथा जताते हुए लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि बच्चियों के साथ रेप करने वालों या नृशंस एवं बर्बर बलात्कार करने वालों को मृत्यु दंड से कम की सजा नहीं होनी चाहिए।

विकृत मानसिकता वाले हैवानों को शाक ट्रीटमेंट दिया जाना चाहिए।

सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
उन्होंने गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से ऐसे मामलों में मृत्युदंड का प्रावधान करने पर आम सहमति बनाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी उपस्थित हों। उन्होंने सुझाव दिया कि न्यायिक तंत्र को और प्रभावशाली बनाया जाए जिससे ऐसे मामले लंबे समय तक न खिंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एम्स जाकर बच्ची की स्थिति की जानकारी ली। मालूम हो कि बलात्कार पीड़ित बच्ची को शुक्रवार रात यहां उपचार के लिए लाया गया।

बच्ची के लिए दुआओं की जरूरत
उन्होंने कहा कि डॉक्टर बच्ची को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। हम सभी को उसके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करनी चाहिए।

सुषमा ने कहा कि पिछले साल 16 दिसंबर को दिल्ली में हुई गैंगरप की घटना को मैंने एक अपवाद समझा।

लेकिन मासूम के साथ हुई घटना के बाद तो ऐसा लगता है कि ऐसे अपराधियों के लिए यह सामान्य है।

ऐसे अपराधियों के साथ बहुत ही कड़ाई से निपटने की जरूरत है और हमें कानून को और अधिक कठोर बनाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें