गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब भाजपा नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्षा सुषमा स्वराज ने वीडियो शेयरिंग साइट यू ट्यूब पर अपना चैनल शुरू किया है।
अपने चैनल के बारे में सुषमा स्वराज ने रविवार को ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को इस बारे में बताया और उनसे चैनल को लाइक करने की अपील भी की।
यू ट्यूब पर सुषमा का यह पहला प्रयोग है, जबकि ट्विटर पर वह कई साल से सक्रिय हैं।
इस यू ट्यूब चैनल पर सुषमा स्वराज के भाषणों के वीडियो अपलोड किए गए हैं। इसमें पहला वीडियो साल 1996 का है जब वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री बनी थीं।
इसके बाद उन्होंने साल 1997 का वीडियो अपलोड किया है। इसमें इंद्रकुमार गुजराल सरकार में विश्वासमत पर चर्चा के दौरान दिया गया भाषण रखा गया है।
तीसरे नंबर पर साल 1999 में बेल्लारी में सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने के दौरान दिया गया भाषण अपलोड किया गया है।
सुषमा स्वराज के यू ट्यूब चैनल को देखने के लिए क्लिक करें।