फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स ने खेली 266 अंकों की पारी

Mon, 02 Sep 2013 05:02 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को बीएसई सेंसेक्स ने 266 अंकों की पारी खेली। बीएसई सेंसेक्स शाम को बाजार बंद होते समय 18886.13 अंकों के स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


पूरे दिन के कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों के कारोबार में 1.43 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं सोमवार को बाजार बंद होते समय निफ्टी 78.95 फीसदी अंकों की बढ़ोतरी के साथ 5,550.75 अंक पर बंद हुआ।

पूरे दिन निफ्टी में हुए कारोबार में 1.44 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बाजार में आई इस तेजी की मुख्य वजह चीन के मैन्युफैक्चरिंग आंकड़ों में आई तेजी को बताया जा रहा है। चीन की अर्थव्यवस्था में दो तिमाही के बाद मैन्युफैक्चरिंग के आंकड़ों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सोमवार को बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान जयप्रकाश एसोसिएट, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा फाइनेंस, सन टीवी नेटवर्क के शेयर में क्रमशः 9.67, 7.82 और 7.43 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं कोटेक महिन्द्रा और फेडरल बैंक के शेयर में 4.81 और 3.32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


सोमवार को करेंसी मार्केट में एक डॉलर की तुलना में रुपए की कीमत 65.71 से बढ़कर 65.91 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें