फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुषमा-वसुंधरा का इस्तीफा बचा सकता मानसून सत्र'

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने मोदी सरकार को दो टूक कह दिया है कि उसके पास संसद का आगामी बजट सत्र को हंगामे की भेंट चढ़ने से बचाने का एक मात्र उपाय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का इस्तीफा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि केंद्र सरकार अपने बनाए जाले में ही फंस गई है और इससे बचने का एक मात्र रास्ता दोनों नेताओं का इस्तीफा है।
विज्ञापन


जयराम ने स्पष्ट कहा, विदेश मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे के अलावा मानसून सत्र को बचाने का कोई और रास्ता नहीं है। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि विदेश मंत्री के ललित मोदी की मदद करने की बात प्रधानमंत्री को पता नहीं होना असंभव है। प्रधानमंत्री को पूरे भरोसे में लेकर इस को अंजाम दिया गया। इसलिए प्रधानमंत्री चुप है। उनकी चुप्पी के पीछे कई और राज छिपे हुए हैं।

कांग्रेस ने मोदी सरकार को चेताया

कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री और ललित मोदी के बीच भी संबंधों की बात कही। जयराम रमेश ने कहा कि गुजरात क्रिकेट संघ से ललित मोदी के बेहद करीबी संबंध थे और सब जानते है कि जीसीए के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे। उन्होंने कहा, बड़े मोदी और छोटे मोदी में भी पूरा गठजोड़ है।

जयराम ने कहा कि हमें उम्मीद है कि मोदी योग दिवस के बाद इस मुद्दे पर मुंह खोलेंगे। अभी तो उन्होंने ललित आसन लगा रखा है। जिसके मुताबिक मुंह, आंख और नाक बंद कर दिए जाते हैं।

रमेश ने कहा कि दोस्ती निभाना अपराध नहीं है मगर दोस्ती के लिए कानूनों का उल्लंघन करना अपराध है। साथ ही जयराम ने कहा कि अगर कोई कांग्रेस नेता ने ललित मोदी की मदद की है और कानूनों का उल्लंघन किया है तो कांग्रेस हाईकमान इसके खिलाफ कार्रवाई जरूर करेगा।


विज्ञापन

कांग्रेस ने कहा, नेहरू भी करते थे योग मगर नहीं करते थे प्रचार

योग दिवस को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा है कि जवाहर लाल नेहरू से लेकर भारत के सारे प्रधानमंत्री योग करते आए हैं लेकिन इस तरह का प्रचार किसी ने नहीं किया।

शुक्रवार को जयराम रमेश ने कहा कि मैं आपको ऐसी तस्वीर दिखा सकता हूं, जिसमें जवाहर लाल नेहरू योग कर रहे हैं। मोरारजी देसाई योग करते थे।

सभी प्रधानमंत्री योग करते थे लेकिन किसी ने इस तरह प्रचार नहीं किया। रमेश ने कहा कि नरेंद्र मोदी इस तरह का प्रचार कर रहे हैं जैसे उन्होंने ही योग का अविष्कार किया हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें