फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने 'पितृपुरुष' पर साधा निशाना

Thu, 12 Sep 2013 11:59 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी की खिलाफत के चलते भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का पार्टी में विरोध तेज हो गया है। एक तरफ उन्हें मानने की कोशिश हो रही है तो दूसरी तरफ उन्हें फेल कहा जा रहा है।
विज्ञापन


राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट के जरिए लालकृष्ण आडवाणी के मोदी विरोध की आलोचना की है।

सुशील मोदी ने आडवाणी पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया कि आडवाणी जनता का मूड पहचान नहीं पाए। आडवाणी जी ने खुद अटलजी का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए आगे किया था। ऐसा ही वह नमो (नरेंद्र मोदी) के लिए भी कर सकते थे।

आडवाणी पर और तीखे वार करते हुए मोदी ने ट्वीट किया कि राजनीति ही ऐसा क्षेत्र है जहां लोग मरते दम तक अपनी इच्छाओं को जगाकर रखते हैं। कैबिनेट में जगह की लालसा मरे हुए राजनेताओं को जिंदा कर सकती है।
विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने को लेकर आडवाणी को मनाने की कोशिशें चल रही है। दिल्ली में संघ व भाजपा की दो दिनी बैठक में मोदी की पीएम उम्मीदवारी की घोषणा के फैसले पर आडवाणी ने विरोध जताया है।

इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह आडवाणी को मनाने बुधवार को उनसे मिलने पहुंचे थे लेकिन इसके बाद भी आडवाणी नहीं माने।

इससे पहले मंगलवार को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी और सोमवार को संघ ने भी आडवाणी को मनाने की कोशिश की थी।

ऐसी खबरें भी हैं कि आडवाणी, सुषमा स्वराज और मुरली मनोहर जोशी ने विधानसभा चुनावों से पहले मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का विरोध किया था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें