लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत दिलाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दुनिया भर में बढ़ रही है।
हावर्ड कैनेडी स्कूल की ओर से जारी सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि आखिर कैसे प्रधानमंत्री मोदी देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोकप्रिय हो रहे हैं। सर्वे में दुनिया के 30 देशों के लोगों से दुनिया के दस ताकतवर नेताओं के बारे में पूछा गया था।
सर्वे में जब पूछा गया कि किस देश के सबसे ज्यादा लोग अपने राष्ट्राध्यक्ष की नीतियों को सही मानते हैं और इसे मंजूर करते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सूची में सबसे ऊपर रहे। रिपोर्ट के मुताबिक 87.8 फीसदी लोग मोदी की नीतियों से सहमत है।
इस श्रेणी में मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को भी पीछे छोड़ दिया। इसके बाद जब सर्वे के जरिए पता लगाया कि किस नेता पर सबसे ज्यादा लोग देश के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मामलों को निपटाने के मामले पर भरोसा रखते हैं तो इस सूची में भी मोदी दूसरे नंबर पर रहे।